पक्का सौदा आश्रम रूहानी कॉलेज सदलपुर

शनिवार, 19 अक्टूबर 2024

त्वचा की चमक कैसे बरकरार रखें? जानें चेहरे पर दाग-धब्बे क्यों होते हैं?

 वर्तमान में त्वचा की देखभाल करना किसी परीक्षा से कम नहीं है। इस समय त्वचा को बचाए रखना बहुत बड़ी बात है। त्वचा को दाग न लगने देना उसको कील मुंहासे ना होने देना, हर वक्त साफ स्वच्छ रहना, अपने खान-पान में सुधार करना, अनावश्यक चीजों से परहेज करना, यह आज के समय में बहुत बड़ी बात है आज के समय में त्वचा की देखभाल वहीं कर पाता है दागों से बचकर वहीं रख पाते हैं जो कुछ नियमों पर रहते हैं और नियमों पर रहना वर्तमान समय में बहुत बड़ी बात है जो नियम पर रहता है वह निश्चय ही अपनी त्वचा को दागों से बचा पाता है और जिनकी त्वचा पर दाग नहीं होगी त्वचा सिकूड़ी हुई नहीं होगी तो सामान्य सी बात है कि वह जवान दिखाई देंगे।

चेहरे की चमक और प्राकृतिक सौंदर्य 

त्वचा में चमक कैसे रखें, यह सब कुछ प्रश्नों के उत्तर के माध्यम से जानेंगे।

बचपन में बच्चों के शरीर की चमक 

जब बच्चा बचपन अवस्था में होता है और उसके बाद जवानी आती है इन दोनों अवस्थाओं में शरीर की चमक सबसे ज्यादा रहती है क्योंकि बच्चा बुराइयों से बच्चा रहता है, बचपन में बच्चा नाम बुराइयों से बचें रहने का है। बुराइयों से बचे रहने के कारण उसकी अलग ही चमक रहती है। उसके बाद जब वह धीरे-धीरे जवान होता है और जो बुराइयों से दूर रहता है तब उसकी चमक बरकरार रहती है वरना तो धीरे-धीरे वह चमक खत्म होती जाती है। इस अवस्था में माता-पिता बच्चों की देखभाल रखते हैं परंतु जब वह अपने हाथ में ले लेता है यानी खुद की देखभाल करना सीख जाता है यानी खुद करने वाला हो जाता है तब जो समझदार होता है वह प्रकृति के अनुकूल जीवन जीता है और जो भूल के कारण, ना समझ के कारण वह अपने तन की चमक शरीर की चमक खो देता है।

खान-पान का शरीर पर क्या असर पड़ता है? 

सबसे ज्यादा जो असर रहता है वह हमारे खाने-पीने का रहता है जैसा हम खाते हैं वैसा ही हम बनते जाते हैं क्योंकि जो भोजन का रस बनता है और रस बनने के बाद वह हमारे शरीर में लगता है वही त्वचा के रूप में दिखाई देता है। इसलिए जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा फल खाएं फल कितने साफ होते हैं। जैसे फल होते हैं वैसे ही त्वचा को बना देते हैं इसलिए फल बहुत साफ सुंदर होते हैं फलों को खाने से आप फलों जैसे साफ, सुंदर और रंगीन बन जाओगे

खारे और मीठे का त्वचा पर प्रभाव

हमारे शरीर की त्वचा पर सबसे ज्यादा प्रभाव खारे और मीठे का पड़ता है जब आप खारा खाते हो तब आपकी त्वचा साफ होती है। खारे का अर्थ हम यहां नमक की बात नहीं कर रहे क्योंकि नमक तो आवश्यकता अनुसार ही लेना है कुछ सब्जियां आती है कुछ कड़वी सब्जियां होती है खारी और कड़वी चीज त्वचा की सफाई करती है त्वचा को साफ रखती है। जब आप मीठा खाते हो मीठा खाने से तो त्वचा में गलने होने लगती है मीठा गैलन पैदा करता है। और त्वचा काली पड़ने लगती है। जब आप मीठा खाते हो तब वह उस समय बहुत स्वादिष्ट लगता हैं लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरता जाता है उसका प्रभाव आपकी त्वचा पर दिखने लगता है त्वचा पर दाग धब्बे होने शुरू हो जाते हैं। 

कृत्रिम चमक जो आप सौंदर्य केंद्र पर जाकर करवाते है।

यह चमक वह है जो आप ब्यूटी पार्लर, सौंदर्य केंद्र पर जाकर करवाते हैं जिसमें लीपा पोती का काम होता है या इसके अलावा जो आप घर पर बाहरी उत्पाद खरीद कर करते हैं अलग-अलग साबुन का प्रयोग करना, स्नान के लिए सुगंधित साबुन का प्रयोग करना, चेहरे पर लगाने के लिए अलग-अलग पेस्ट, शैंपू सेन्ट आदि इन बाहरी उत्पाद में जहर बहुत ज्यादा होता है जो आपकी त्वचा की चमक को लगाने से नष्ट कर देता है। यह केवल बाहरी चमक है। यह चमक केवल दिखावे की चमक है। यह चमक कुछ पल रहेगी और फिर नष्ट हो जाएगी बाहरी तौर पर आप कितना ही सज ले और संवर लें परंतु यह आपकी ऊर्जा को नष्ट करती है। आज बाहरी तौर पर कितना सजा जाता है लेकिन वह केवल दिखावटी है जो पल भर में नष्ट हो जाएगी। अपने शरीर पर कभी भी भारी उत्पाद का प्रयोग ना करें क्योंकि उनमें केमिकल मिला हुआ होता है जो आपकी त्वचा को खराब करता है अगर त्वचा खराब ना हो तो भी खराब कर देता है। इसलिए किसी भी मसहुरी को देखकर बाहरी उत्पाद को कभी ना अपनाएं। यह केवल दिखावटी है और दिखावटी चीज आपकी ऊर्जा को नष्ट करती है चाहे वह खाने की चीज हो, चाहे वह लगाने की चीज हो। और इन चीजों में आपका बहुत पैसा भी लगता है। यह चमक आकर्षण पैदा करती है परंतु कुछ समय के लिए, बाद में वह आकर्षण नष्ट हो जाता है।

प्राकृतिक चमक

सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और ध्यान लगाएं ऐसा करने से आपके शरीर में जो चमक आएगी वह उम्र भर रहेगी पूरी जिंदगी रहेगी कभी नष्ट नहीं होगी यह चमक सदाबहार चमक है जो आपके अंदर शांति भी पैदा करेगी और चमक सदा बनी भी रहेगी। इसमें आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इसमें आपका कोई भी पैसा नहीं लगता। यह चमक आकर्षण पैदा करती है यह चमक अपनी ओर खींचती है। इसका आकर्षण कभी भी नष्ट नहीं होता।

कील, मुंहासों से बचाव के लिए फलाहार और ध्यान 

चेहरे पर कील मुंहासे क्यों होते हैं?

चेहरे पर कील मुंहासे होने का मुख्य कारण हमारा खान-पान होता है हम जैसा खाते हैं वहीं हमारे शरीर में लगता है। आप खोज करके देखना जब आप मीठा खाते हो उसके एक या दो दिन बाद चेहरे पर कील या मुहासे हो जाते हैं। जब आपके चेहरे पर कील या मुहासे हो जाए तब जितना भोजन करते हो उससे थोड़ा कम कीजिए वह वहीं पर रुक जाएगा आगे नहीं बढ़ेगा। और साथ-साथ ध्यान लगाएं वह मुहासा ठीक हो जाएगा। ज्यादा फर्क चेहरे पर कील से नहीं पड़ता, मुंहासे से ज्यादा फर्क पड़ता है क्योंकि कील चेहरे के सख्त बाल होते हैं लेकिन मुंहासे चेहरे पर दाग छोड़ जाते हैं।

त्वचा में दाग क्यों पड़ जाते हैं और उन्हें कैसे ठीक करें?

जब आप मीठा खाते हो मीठा खाने से चेहरे पर मुंहासे हुए और मुंहासे होने के बाद जब आप उन्हें हाथों से खरोच लेते हो तब वह धीरे-धीरे दाग में बदलने लगते हैं जब आप उन मुंहासों पर बार-बार हाथ लगाते हो क्योंकि यह नहीं कि आपके हाथ बिल्कुल साफ है या जब भी आप हाथ लगाते हो उस वक्त आपके हाथ साफ हो, आपके हाथों के लगा हुआ मल उन दागों पर लग जाता है जिसके कारण वह धीरे-धीरे कठोर दाग बनते जाते हैं। इसलिए जब भी आपके चेहरे पर कील या मुहासे हो जाएं तो आप उनको खरोचना मत वह अपने आप ही ठीक हो जाएंगे। अगर आपने खरोच ही लिया है तो उसको हाथों से साफ ना करें बल्कि साफ कपड़े का इस्तेमाल करें। साफ कपड़ा इस्तेमाल करने से आपके चेहरे पर दाग नहीं होंगे। मुंहासे ठीक करने का उपचार ढूंढने से भला है कि आप मुहासे या कील होने ही ना दें। क्योंकि यह आप पर निर्भर हैं।

त्वचा के लिए देशी जड़ी बूटियां का इस्तेमाल 

अगर आप के मुहासे हो गए हैं और आप दवाई वगराह लगाना चाहते हैं तो केवल देसी उपचार करें हल्दी, नींबू यानी फलों का इस्तेमाल करें। प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें। इनके प्रयोग करने से आपके शरीर की ऊर्जा खर्च नहीं होगी। और जहां तक संभव हो सके आप सादा भोजन ग्रहण करके और जितनी भूख हो उससे थोड़ा कम खाएं और मीठा कम खाएं यानी ना के बराबर, फल ज्यादा खाएं और ध्यान लगाए इससे आपके मुंहासे जो है वह ठीक हो जाएंगे और आगे भी कभी नहीं होंगे और आपके चेहरे की सुंदरता सदा बनी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Like

BHARATWASHI

जन्मदिन कैसे मनाना चाहिए? जब खुशियां मना रहे हैं तब मोमबत्ती जलानी चाहिए या बुझानी चाहिए?

आज के समय जन्मदिन एक त्यौहार की तरह हो गया है आज हर कोई चाहता है कि मेरा जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाए। आज एक दूसरे की देखा देखी में सोच ...

BHARATWASHI