इस संसार में जो भी आता है वह चाहता है कि हम सदा जवान और निरोग रहे और स्वस्थ जीवन जिएं इसके लिए मां प्रकृति सदा रहती हैं। इसलिए जवान रहने की सीख भी उन्हीं के नियम अपनाने से मिलेगी जब किसी के जैसा बनना होता है तब उसके नियम अपनाना जरूरी है उसके जैसे बन जाएंगे इसलिए क्या क्या नियम अपनाने हैं उनके बारे में नीचे दिया गया है।
![]() |
| अपनाएं दिनचर्या |
सदा जवान कैसे रहे?
दिनचर्या:-
जीवन में दिनचर्या का बहुत महत्व है बिना दिनचर्या के हम जीवन जी सकते हैं और उम्र के साथ जो काम हम चाहते हैं वह हो या ना हो यह कोई निश्चित नहीं, इसलिए हर कार्य समय पर करने के लिए दिनचर्या का होना बहुत जरूरी है दिनचर्या का अर्थ है हमें सुबह से लेकर शाम तक क्या-क्या करना है और किस समय पर करना है? इसके लिए सदा अपने पास एक डायरी रखें और जो आपको अगले दिन काम करना है वह लिख ले लिखने से हमारा निर्णय निश्चित हो जाएगा जिससे हम भटकेंगे नहीं और अपना काम सही समय पर और बहुत तेजी से कर पाएंगे।
सूर्योदय से पहले उठ स्नान करें:-
अपने दिन की शुरुआत हम कब करते हैं वैसा ही दिन रहेगा दिन की शुरुआत से यह निश्चित हो सकेगा कि दिन में जो काम करने का लक्ष्य रखा है वह पूरा हो पाएगा या नहीं इसलिए पूरे दिन को बहुत विशेष बनाने के लिए सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। सुबह बहुत शांति रहती है इसलिए इस समय आपको बहुत ऊर्जा मिलेगी मन शांत रहेगा और विचार सख्त होंगे जिससे मन मजबूत होगा और आपके शरीर को ऊर्जा देगा।
ध्यान लगाएं:-
स्नान के बाद आपको ध्यान लगाना है जब आप सूर्योदय से पहले उठकर ध्यान लगाओगे आपका मन एकाग्रस्त हो जाएगा इस समय आपके शरीर की त्वचा निखर जाएगी और शरीर निर्मल हो जाएगा ध्यान लगाने से शरीर में घट गंगा बहने लगती है जो आपको परम पवित्र बना देगी आपको अमृत मिलना शुरू होगा और जिसको अमृत मिलता है वह अमृतव अनुभव करता है और सदा जवान रहता है।
![]() |
| सादा जीवन उच्च विचार सदा जीवन का यही आधार। |
सादा जीवन:-
सादा जीवन उच्च विचार सदा जीवन का यही आधार आज के चड़क भड़क में इंसान भटका हुआ है परंतु जब इंसान को यह समझ आता है की सादा जीवन जीने से सादगी आती है और सादगी में रहने का आनंद वह जानता है जो सादा जीवन जीता है। सादा जीवन, जीवन में आनंद ही नहीं परम आनंद देता है। ऐसा जीवन कभी भी शरीर की ऊर्जा को नष्ट नहीं होने देता सादा जीवन से शरीर में ऊर्जा बढ़ती जाती है शरीर की ऊर्जा ही इंसान को जवान रखती है।
उच्च विचार:-
जीवन में बहुत सी परिस्थितियों आती हैं क्योंकि जो समाज में रहता है वहां एक सादा जीवन जीने वाले के सामने अनगिनत समस्याओं का सामना करना पड़ता है उन सभी समस्याओं को पार कर आप सदा उच्च विचार रखो विचार आपके मन शरीर को ऊर्जा देते हैं। विचार ही डीमक का काम करते है और विचार ही निर्माण का काम करते हैं इसलिए कभी भी नकारात्मक विचार न आने दें सदा सकारात्मक सोच रखें। बहुत सी समस्याओं का समाधान सकारात्मक सोचने से ही हो जाता है।
अपने शरीर की ऊर्जा को बचाएं:-
जब आप सुबह उठते हैं, स्नान के बाद ध्यान लगाते हैं। तब आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है उस ऊर्जा को आपको किस काम में लगाना है? सुबह से शाम तक के जो काम करते हैं उसमें केवल जरूरी काम के लिए करें। दिमाग में ऐसे विचार भी आते हैं जिससे आपको कुछ मिलना भी नहीं और उन कामों में ऊर्जा खर्च हो जाती है इसलिए हर जरूरी काम पर ध्यान दें। अनावश्यक बातों और अनावश्यक कामों से सदा दूर रहे।
![]() |
| सादे भोजन से ही सादगी आती है। |
खुद से प्रेम:-
अगर आपको सदा जवान रहना है तो खुद से प्रेम कीजिए खुद से प्रेम का अर्थ बुराइयों से दूर रहना जैसे नशा, विषय, चोरी, जारी, हत्या, करवा वचन, झूठ आदि खुद से प्रेम करना मां प्राकृति से प्रेम करना होता है। मां प्रकृति से प्रेम का अर्थ उसके नियम अपनाना उसके अनुकूल जीवन जीना मां प्रकृति के नियम पर रहने वाला खुद से प्रेम करता है और सदा सुखी जीवन जीता है। जिसका मन जवान रहता है वह इंसान भी सदा जवान रहता है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Like