पक्का सौदा आश्रम रूहानी कॉलेज सदलपुर

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024

स्वच्छ प्रकृति स्वस्थ भारत: दोनों कदम स्वच्छता की ओर, आओ मिलकर देश बचाएं।

प्रिय देशवासियों सरकार साफ सफाई के लिए स्वच्छ भारत के लिए एक कदम स्वच्छता की ओर बढ़ा रही है  लेकिन बढ़ती विपरीत स्थितियों को देखते हुए सबको एक कदम नहीं दोनों कदम  स्वच्छता की ओर बढ़ाने की आवश्यकता है।  चाहे वह घर में हो चाहे समाज में जहां पर साफ सफाई रहती है वहां मन भी साफ सुथरा निर्मल रहता है और जहां पर कूड़ा कचरा रहता है वहां पर मन भी कूड़े कचरे हुए से भरा रहता है इसलिए आपको सोच लेना है कि कौन सा रास्ता उचित है जहां पर साफ सफाई रहेगी वहां पर मन निर्मल रहेगा और मन निर्मल रहेगा तो घट में गंगा बहेगी जिसे तन मन बीमारी मुक्त रहेगा और अपना भारत देश  साफ स्वच्छ रहेगा।

कचरा पात्र 
यह कार्य केवल एक व्यक्ति समुदाय का नहीं बल्कि वैश्विक स्तर का काम है जिसके लिए मैं और तुम नहीं बल्कि हम सब मिलकर करेंगे तब निश्चित भारत को  स्वच्छ बना पाएंगे।  जिस प्रकार कहा भी गया है की एकता में बल होता है।

एकता में बल बड़ी समस्या का हल

अगर आप अपने आप की अपने घर की अपने समाज की साफ सफाई रखते हो तो यह जीवन जीते जी स्वर्ग है यह धरती स्वर्ग है। 

 अगर साफ सफाई से नहीं रहते तो यह जिंदगी इस संसार में जीते जी नरक बन जाती है। 
 सब अपने आप की जिम्मेदारी लें कि मैं जहां भी रहूं जहां भी जाऊं जो भी करूं मेरी वजह से इस धरती पर कूड़ा कचरा ना फैले। कूड़ा कचरा, कचरा पात्र में डालें ताकि वह रीसायकल बिन किया जा सके।
साफ स्वच्छ हो देश हमारा
 अगर कोई कूड़े कचरे को गलत जगह पर फेंक रहा है जिसको भी ऐसे करते हुए देखूं उसको उचित रास्ता बताऊं। ऐसा नियम सबको अपना लेने से हर घर में हर समाज में हर मोहल्ले में सफाई रहनी शुरू हो जाएगी। स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है।

ब्याज सहित मिलता है।

बहुत बार देखा है शहरों में जगह-जगह पर कचरो का ढेर लगा रहता है। शहरों में नगर निगम की गाड़ियां भी लगी हुई होती है परंतु कुछ लोग 50 रुपए₹100 के लालच में कचरा इधर-उधर फेंक देते हैं परंतु उन्हें ऐसा नहीं करना है क्योंकि जब प्रकृति देती है तो ब्याज लगा कर देती है जिस प्रकार आपका बैंक में जमा किया हुआ पैसा ब्याज सहित मिलता है ठीक इसी प्रकार मां प्रकृति केंद्र आप कचरा फेंकोगे तो आपको ब्याज सहित मिलेगा इसलिए उसे बुराई के ब्याज से बचने के लिए और एक स्वस्थ, निर्मल जीवन जीने के लिए अपने घर, समाज, मोहल्ले, गांव, शहर, देश में साफ सफाई रखें।
खुद बदलो देश बदलेगा
सरकार द्वारा भी समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाना रेलिया करना और स्कूलों में साफ सफाई के प्रति मानसिकता को मजबूत करना सबसे महत्वपूर्ण है। आओ प्रिय देशवासियों हम सब मिलकर अपने देश को साफ-स्वच्छ सुंदर बनाएं अपने देश में हरी भरी हरियाली लाइन पेड़ लगाए स्वर्ग और कहीं नहीं इस धरती पर ही है जैसा हम रखेंगे वैसे ही होता जाएगा अपनी धरती मां को दुल्हन की तरह सजा दें, स्वयं सजे और वसुंधरा सवार दें इसलिए मौका अपने हाथ से न जानें दें। जब मन प्रकृति को हम सब मिलकर साथ देंगे तब मन प्रकृति हम पर दया बरसाएगी और सारा कुछ धन दौलत देना शुरू कर देगी हम इस संसार में जो कुछ भी पाते हैं वह सब कुछ प्रकृति का है प्रकृति से ही लेते हैं और प्रकृति को ही देकर चले जाते हैं मां प्रकृति के पुत्रों पर जीवों पर हम दया करेंगे तब मन प्रकृति हमारे प्रेम को जानकर हमें बहुत कुछ देना शुरू कर दीजिए उसका तो आशीर्वाद ही काफी है इसलिए हम जो भी कमाते हैं उसका कम से कम दसवां हिस्सा तो माँ प्रकृति  के लिए लगाए मां प्रकृति को बढ़ाने के लिए ही लगे  मां प्रकृति को हम बचाएंगे तब मां प्रकृति हमें बचाएगी यह प्रकृति का नियम है जो सदैव से चला आ रहा है और चलता ही रहेगा ब्रह्मांड की सारी शक्तियां मां प्रकृति में विद्यमान है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Like

BHARATWASHI

जन्मदिन कैसे मनाना चाहिए? जब खुशियां मना रहे हैं तब मोमबत्ती जलानी चाहिए या बुझानी चाहिए?

आज के समय जन्मदिन एक त्यौहार की तरह हो गया है आज हर कोई चाहता है कि मेरा जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाए। आज एक दूसरे की देखा देखी में सोच ...

BHARATWASHI