पक्का सौदा आश्रम रूहानी कॉलेज सदलपुर

शनिवार, 19 अक्टूबर 2024

अपने देश से सच्चा प्रेम और सेवा करने वालों में जानें क्या गुण होने चाहिए?

 देश के प्रशासन में लगे हुए, फ़ौजी, पुलिस, जल-थल-वायु सेना, देश की सेवा करते हैं लेकिन ज़रूरी नहीं कि आप फ़ौज, पुलिस, सेना आदि में लगनें के बाद ही देश की सेवा कर सकते हैं, देश के लिए भाव होना चाहिए, जब आप देश के लिए सोचोगे तो निश्चित है कि आप देश से प्रेम करते हैं देश के लिए कुछ कर सकते हैं।

भारत की एकता का प्रतीक तिरंगा झंडा 

  1. प्रकृति की रक्षा करने वाले- प्रकृति ने हमें जो कुछ दिया है उसका कर्ज नहीं चुकाया जा सकता है, उसके अनावश्यक पेड़ पौधौ को ना काटे अगर काटे तो काटने से ज्यादा जरूर लगाएं, खुद साफ स्वच्छ रहें अपने घर को साफ-सुंदर रखें और आप जहां पर भी जाएं चाहें ट्रेन से, बस से, कार से, दोपहिया वाहन से या अन्य किसी भी साधनों से साफ सफाई रखें, आप जो भी खाओ उसके खाली पैकेट और विशेषकर प्लास्टिक बोतल ,थैली जो भी कूड़ा कचरा हो वह केवल कूड़े पातृ में डाले खुद बीमारी मुक्त रहे और उसके लिए योग प्राणायाम ध्यान करें।
  2. खुद अंधविश्वास, भ्रम, भ्रांतियों, शंकाओ से दूर रहे और दूसरों को भी दूर रखे वैज्ञानिक तरीके से और धार्मिक तरीके से जानकर जीवन जीए। शिक्षा, ज्ञान प्राप्त करने के लिए शिक्षा दें। 
  3. अपना जीवन सुख शांति से जीने वाले, जो इंसान सदा शांति में रहे और बिना किसी द्वेष भावना के जीवन जिएं।
  4. वह जो सरकार और गैर सरकार संपत्ति को नुक्सान ना पहुंचाए: वर्तमान में हम सब देख रहे हैं देश में हिंसा का माहौल होते ही लोग रेल की पटरियां उखाड़ देना, ट्रेन जलाना, बसें जलाना, पेड़ काट कर सड़क बंद करना, सरकारी इमारत तोड़ना शुरू कर देते हैं, बड़े घोटाले करने वाले, बेईमानी से पैसे लेने वाले, यह देश की सेवा या खुद से प्रेम नहीं है। जब भी देश में कुछ भी भड़काने वाली बातें हो जाएं तब देश की संपत्ति को नुकसान ना पहुंचाए, ट्रेन, बस, ट्रक, सरकारी या गेर सरकारी भवन को नुकसान ना पहुंचाने वाले देश से सच्चा प्रेम करते हैं क्योंकि जितनी भी सरकार संपत्ति है वह हम सब की संपत्ति है उसमें देश के सभी लोगों का पैसा लगा है इसलिए हमारी संपत्ति को हम नहीं बचाएंगे तो कौन बचाएगा? आप इतनी महनत से कमाते हैं उस मेहनत को पत्थरों से तोड़ दोगे तो नुक्सान जनता का ही होता है। उसकी भरपाई भी जनता से ही होती है इसलिए जो अपने देश से सच्चा प्रेम और सेवा करते हैं। वह ऐसा नहीं करते।
  5. पुरे देश को अपना परिवार समझने वाले जो निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा और उनकी रक्षा करने वाले अपने देश से प्रेम और सच्ची सेवा करते हैं।
  6. सकारात्मक सोच और नजरिया - जो अपने देश के लिए सदा सकारात्मक सोच रखते हैं जिनका नजरिया सकारात्मक होता है, कोई झूठी और भ्रष्टाचार करने वाली अफ़वाह नहीं फैलाते वह अपने देश से प्रेम करते हैं।
  7. सबका सम्मान करने वाले:- नर, नारी, सब जीवों के प्रति दया भाव रखने वाले,जो अपने देश का संविधान है उसके कर्तव्य का पालन और संविधान का पालन करने वाले देश से प्रेम करते हैं।
  8.  अपने परिवार, कुटुम्ब, समाज, देश के लिए सबको जोड़ने का काम, यानी एकता पर बल देने वाले और समाज परिवार देश के टुकड़े ना करने वाले हमेशा जोड़कर रखने वाले अपने देश से प्रेम और सच्ची सेवा करते हैं।
  9. भारतीय धर्म संस्कृति को बढ़ावा देने वाले और उन पर चलने वाले रक्षा करने वाले:- अपने देश की विविधाता में एकता बनाने वाले, नशा, विषय ना करने वाले और मांसाहार ना करने वाले, संस्कृति की रक्षा करने वाले देश से प्रेम करते हैं।
  10. आत्मनिर्भर रहने वाले:- खुद आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे जो इंसान खुद पर निर्भर होता है उसके कारण उधोग बढ़ते हैं जिससे देश आगे बढ़ता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Like

BHARATWASHI

जन्मदिन कैसे मनाना चाहिए? जब खुशियां मना रहे हैं तब मोमबत्ती जलानी चाहिए या बुझानी चाहिए?

आज के समय जन्मदिन एक त्यौहार की तरह हो गया है आज हर कोई चाहता है कि मेरा जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाए। आज एक दूसरे की देखा देखी में सोच ...

BHARATWASHI