परमात्मा ने आपको हीरे जैसा सुंदर तन दिया है। अब इस हीरे जैसे तन को आप कैसे रखते हैं।यह आप पर निर्भर करता है। परमात्मा ने इस तन की चाबी आपके हाथ में दी है। जब परमात्मा ने हमें तन दिया है। यह पांच तत्व 25 प्रकृति 10 इंद्रियों से मिलकर बना है । जब यह प्रकृति के तत्वों से मिलकर बना है। उन 40 प्राकृति के भी नियम है। जो नियम बाहर की प्रकृति पर लागू होते हैं वही हमारे शरीर की प्रकृति पर भी लागू होते हैं।
प्रकृति का नियम है कि ना इतना अधिक खाओ कि आपसे चलना और सांस आना भी बंद हो जाए और ना ही इतना कम खाओ कि आपके शरीर की हड्डियां दिखने लग जाए। अपने आप पर नियंत्रण रखो। अकेले जिव्या के स्वाद के लिए मत खाओ। भोजन को प्रसाद समझकर ग्रहण करो। अपने शरीर को कितना प्रतिशत भोजन देना है? कुछ प्रतिशत पानी देना है? कुछ प्रतिशत हवा के लिए खाली छोड़ना है? भोजन की जगह पर भोजन कर लिया ठीक लेकिन पानी और हवा की जगह को भी भोजन से भर दिया। भोजन के बाद जो पानी और हवा की जगह भोजन किया यहीं है वजन बढ़ने, पेट बाहर निकलने, आपके मोटापे का कारण।
![]() |
| मोटापा कम करने के लिए जितनी भूख हो उससे आधा खाएं। |
क्या जिम से वजन कम किया जा सकता है?
वर्तमान समय में लोग मोटापा कम करने के लिए ज्यादातर जिम जा रहे हैं क्या आपको लगता है कि जिम जॉइन करने पर वह तुम्हारा वजन कम कर देगी या फिर तुम खुद ही कम करोगे। जिम कभी भी आपका वजन कम नहीं कर सकते। दो विकल्प हैं वजन कम करना और दूसरा शरीर को ताकतवर बनाना जिम से शरीर सख्त यानी ताकत आ सकती है लेकिन मोटापा तो आपको खुद को ही कम करना होगा।
क्या दौड़ करने से मोटापा या पेट कम हो सकता है?
दौड़ आप तब कर पाओगे जब आप पर कुछ नियंत्रण होगा प्रकृति नियम के हिसाब से, आपको मोटापा कम करने के लिए दौड़ करने की भी जरूरत नहीं है और दौड़ करने से मोटापा कम नहीं होता।
क्या दवाई लेने से मोटापा कम हो सकता है?
जिस प्रकार अपने मोटापा बढ़ने के लिए दवाई नहीं ली थी ठीक उसी प्रकार मोटापा कम करने के लिए भी आपको दवाई लेने की आवश्यकता नहीं है। दवाई लेना मतलब शरीर के साथ जबरदस्ती करना है। जो काम जबरदस्ती किया जाता है वह प्रकृति के विपरीत होता है और उसका भविष्य में विपरीत प्रभाव पड़ता है।
सबसे पहले मोटापा कम करने के लिए आपकी चाहत होनी चाहिए आप अपने आप से पूछे कि मुझे वजन कम करना है या नहीं अगर आपको वजन कम करना है। मोटापा कम करना है तो निश्चित है आपको कुछ नियम अपनाने होंगे खुद पर नियंत्रण करना होगा कुछ भी करना बेशक वजन कम करने के लिए मोटापा कम करने के लिए नियंत्रण करना होगा।
हम तो मोटापा कम करना चाहते हैं लेकिन हो ही नहीं रहा कैसे कम करें?
यह तो कोई प्रश्न ही नहीं जिनको वजन कम करना होता है मोटापा कम करना होता है वह ऐसे प्रश्न ही नहीं करते। यह बात तो वह करते हैं जिनको मोटापा कम करना ही नहीं केवल वजन कम करने का शब्द वह तब बोलते हैं की तेरी मोटापे को लेकर मानहानि ना हो जाए जो सच में वजन कम करना चाहते हैं वह नियम अपनाते हैं खुद पर नियंत्रण और मोटापा कम करते हैं।
सबसे पहले उनको यह जानना जरूरी है कि आप मोटे कैसे हुए आपके अंदर मोटापा कैसे आया क्या चीज खाए कि आप मोटे हो गए यह जानने के बाद जिस कारण से वह मोटापा आया, मोटे हुए उसके विपरीत नियम अपना लीजिए मोटापा कम हो जाएगा अब यह किसके हाथ में है? अब यह सब जो मोटापे का शिकार है उसी के हाथ में है। मोटापा कम करने के लिए आपको प्राकृतिक नियम पर चलना है।
प्रकृति के साधारण नियम जिससे आप अपना मोटापा कम कर सकते हैं जिससे आपका ना कोई पैसा लगता ना शरीर से जोर लगाना पड़ता और ना कहीं आने जाने की जरूरत और आपका मोटापा भी कम हो जाएगा
वजन कम करने के लिए अपनाएं यह नियम महीने के अंदर कितना ही मोटापा क्यों ना हो प्राकृतिक तरीके से आपको लकड़ी जैसा बना देंगे यह नियम। परंतु आपको लकड़ी जैसा नहीं बनना आपकी ऊंचाई के हिसाब से वजन होना चाहिए।
हर पल तंदुरुस्त रहना चाहिए मोटापे के शिकार लोगों को रोग बहुत ज्यादा होते हैं इसलिए मोटापा होना खुद ही एक बीमारी है सदा बीमार ही रहना चाहते हो या एक स्वस्थ जीवन जीना चाहते हो यह सब आप पर निर्भर करता है।
![]() |
| मोटापा या वजन कम करने के लिए अनाज कम फल ज्यादा खाएं। |
मोटापा क्यों आता है?
सामान्य सी बात है ज्यादा खाओगे तो निश्चित ही पेट बाहर निकलेगा, मोटापा आएगा। जो अनावश्यक भोजन अंदर डाला वहीं बाहर दिख रहा है। पूरा-पूरा खाओगे तब शरीर सामान्य रहेगा।
- भूख से ज्यादा खाना ।
- बाहर की बनी हुई चटपटी चीजें और गरम मसाले की चीज खाना ।
- दिन में कई बार खाना ।
- जैसे तैसे करके एक दिन के लिए व्रत करना और दूसरे दिन दो दिनों का इकट्ठा खाना ।
- जिव्या के स्वाद के लिए खानें से ।
- खाना खाने के बाद अधिक आराम करना ।
- खुद पर नियंत्रण न रखना ।
- ज्यादातर गीला खाना ।
- फल कम और अनाज ज्यादा खाना ।
मोटे लोग सामान्य कैसे हो सकते हैं या मोटापा कम कैसे करें?
- दो रोटी की भूख की जगह एक रोटी खाओ, या जितनी भूख हो उससे आधा खाओ।
- बाहर की बनी हुई गर्म चटपटी चीजें मसाले की तली हुई चीजें मत खाओ।
- दिन में बस दो-तीन बार खाओ । दिन में दो या तीन बार खाते हो फिर भी मोटापा है तो और कम कर दीजिए।
- 15 दिन में 2 व्रत जरूर करें अगर 15 दिन में 2 नहीं कर सकते तो 1 जरूर करें। व्रत में केवल फल खाने हैं। वक्त करने के बाद दूसरे दिन भुख से आधा, केवल हल्का भोजन करना है।
- जिव्या के स्वाद के लिए भोजन नहीं करना भोजन को प्रसाद समझ कर ग्रहण करना है।
- खाने के बाद आराम कम करें।
- अधिक गीला नहीं, सुखा ज्यादा खाना है।
- निम्बू पानी, निम्बू की शिकंजी बनाकर पीएं, सामान्य गर्म पानी ।
- अनाज कम फल ज्यादा खाने हैं। फल से कभी मोटापा नहीं आता शरीर तंदुरुस्त बनता है।
- भोजन से पहले सुबह और शाम ध्यान लगाओ तो इससे बढ़कर कुछ नहीं इससे आप खुद पर नियंत्रण कर पाओगे। ध्यान लगाने की जगह बिल्कुल शांत होनी चाहिए।
![]() |
| मोटापा कम करने के लिए भोजन से पहले लगाएं ध्यान और जिएं पूर्ण स्वस्थ जीवन। |
यह सब नियम अपना कर आप अपने शरीर का वजन, मोटापा बहुत जल्दी कम कर सकते हैं। आगे भी यह नियम जारी रखिए जितनी भूख हो उससे थोड़ा कम खाइए पूरी जिंदगी में कभी भी वजन नहीं बढ़ेगा, मोटापा नहीं आएगा। शरीर हष्ट, पुष्ट और तंदुरुस्त रहेगा।
मेरी यहीं दुआ है आप जिंदगी में सदा निरोगी और खुशहाल जीवन जीओ।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Like